Saturday, August 4, 2012

ओछी हरकतों से बाज आएं हिलेरी: चीन


China accuses Clinton of creating wedge in ties with Africaबीजिंग। चीन ने आरोप लगाया कि अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अफ्रीकी देशों और बीजिंग के रिश्ते खराब करने के लिए ओछी हरकतों पर उतर आई है। हिलेरी क्लिंटन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर हैं। उन्होंने अफ्रीकी नेताओं से कहा कि चीन उनकी संपदा का दोहन कर रहा है। उसके साथ व्यापार करने में अफ्रीकी देशों का नुकसान है, इसलिए उन्हें जिम्मेदार राष्ट्रों के साथ व्यापार करना चाहिए।
चीन की संवाद समिति शिन्हुआ ने इस मुद्दे पर टिप्पणी में लिखा कि मंगलवार को अफ्रीकी देशों की 11 दिवसीय यात्रा शुरू करने वाली हिलेरी ने अफ्रीकी नेताओं से कहा कि वे जिम्मेदार राष्ट्रों के साथ सहयोग करें। हिलेरी का इशारा चीन की ओर था। चीन ने पिछले कुछ वर्षो के दौरान अफ्रीकी महाद्वीप में खासा प्रभाव जमा लिया है। इससे अमेरिका बेहद चिंतित रहता है। टिप्पणी में कहा गया, ऐसा ओछा दाव गैरजरूरी है।
अमेरिका को अफ्रीकी देशों के साथ संबंधों को बढ़ावा देने को पूरा हक है। अफ्रीका को केवल चीन नहीं बल्कि अन्य देशों की मदद की भी दरकार है, लेकिन इसके लिए नैतिकता के दायरे में रहकर प्रयास करने चाहिए। हिलेरी ने कहा था कि चीन अफ्रीका की संपदा को लूट रहा है। ध्यान रहे कि चीन-अफ्रीका व्यापार 2011 में 166.3 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इसके कारण मंदी से जूझ रहे अमेरिका को समस्या हो रही है।

No comments:

Post a Comment