Saturday, August 4, 2012

प्रियंका गांधी आई शक्रिय राजनीति में


priyanka gandhi takes up new political roleनई दिल्ली। राहुल गाधी की पार्टी में बड़ी भूमिका को लेकर बहस के बीच उनकी बहन और काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी की बेटी प्रियंका गाधी के राजनीति में सक्रिय होने की अटकलें तेज हो गई है। बताया गया है कि प्रियंका गाधी अब हर बुधवार को रायबरेली के लोगों से मुलाकात करेंगी।
प्रियंका अपनी मा सोनिया गाधी के संसदीय क्षेत्र के लोगों से दिल्ली में मुलाकात करेंगी। यह घोषणा टीम अन्ना के राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा के एक दिन बाद किया गया है। सोनिया गाधी अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों को ज्यादा समय नहीं दे पाती हैं। इसी बात को देखते हुए प्रियंका को रायबरेली के लोगों से मिलने और उनका दुख दर्द समझने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान रायबरेली और अमेठी में पार्टी का जमकर प्रचार किया था। लेकिन इससे कांग्रेस को कोई खास फायदा नहीं हुआ। 

No comments:

Post a Comment