Saturday, August 18, 2012

12 दिनों में हवा में लोकेशन बदलता रहा कांडा

gopal-kandaनई दिल्ली।। दिल्ली की एयरहोस्टेस गीतिक शर्मा सूइसाइड केस में आरोपी गोपाल गोयल कांडा ने सरेंडर कर दिया है, लेकिन पुलिस अभी कई सवालों के जवाब खोजने में लगी है। पता चला है कि 5 अगस्त को गीतिका की खुदकुशी के बाद पिछले 12 दिनों के दौरान कांडा ने लगातार हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया। पुलिस पता लगा रहा ही कि यह हेलिकॉप्टर किसका था और इस दौरान कांडा कहां-कहां गए। गीतिका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह बात सामने आई थी कि मौत के 48 से 72 घंटे पहले भी उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए गए थे। पुलिस को शक है कि शारीरिक संबंध बनाने वाला यह शख्स कांडा हो सकता है। इसलिए गीतिका की मौत से 2-3 दिन पहले कांडा कहां था, इसका जवाब भी पुलिस तलाश रही है।
सूत्रों के मुताबिक, कांडा की तलाश में जुटी एक टीम को भनक लगी है कि कांडा लगातार जगह बदलने के लिए प्राइवेट हेलिकॉप्टर भी इस्तेमाल कर रहा है। जांच की जा रही है कि हेलिकॉप्टर किसका है और किसने उसे किराए पर लिया था। पुलिस की एक टीम को पता चला था कि कांडा इस बीच गोवा भी गया था। समझा जा रहा है कि उसने वहां जाकर गीतिका के सुइसाइड नोट वाली अंकिता को अंडरग्राउंड कराया और वहां मौजूद हर संभव सबूत को खत्म करने की कोशिश की।
यह भी खबरें थीं कि मौत के कुछ ही दिन पहले गीतिका अपने भाई के फैशन शो के लिए मुंबई गई थी। तो क्या यह लास्ट फिजिकल रिलेशन मुंबई में बने थे या दिल्ली में और इस दौरान कांडा कहां था? सूत्रों के मुताबिक इस सवाल का जवाब जानने के लिए ट्रेवल रेकॉर्ड, फोन लोकेशन और ऐसी ही कई चीजों की छानबीन की जानी है। गीतिका के विसरा की भी जांच हुई है। जरूरत के हिसाब से कांडा का ब्लड सैंपल लिया जा सकता है। हो सकता है कि इसके लिए कोर्ट की मदद लेनी पड़े।

No comments:

Post a Comment