Friday, August 3, 2012

पूर्व संघ प्रमुख सुदर्शन कई घंटों से लापता : तलाश जारी

बेंगलुरु: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्व प्रमुख केएस सुदर्शन मैसूर में गुरुवार सुबह घर से पांच बजकर 20 मिनट पर सैर के लिए निकले थे और उसके बाद से उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। वह यहां अपने भाई से मिलने आए हुए थे।
आज उनके साथ उनका अंगरक्षक भी नहीं था। सुदर्शन अपने साथ मोबाइल नहीं रखते थे, इसलिए उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। उनके परिचितों का कहना है कि वह बिना किसी पूर्व सूचना के कहीं बाहर नहीं जाते थे।
हालांकि कहा गया है कि सुदर्शन को पिछले कुछ अरसे से भूलने की बीमारी है और हो सकता है कि वह रास्ता भूल गए हों या किसी परिचित के पास गए हों। पुलिस ने इसके पीछे किसी घटना की आशंका नहीं जताई है। सुदर्शन साल 2000 से 2009 तक आरएसएस के प्रमुख रहे थे।

No comments:

Post a Comment