Friday, August 3, 2012

कोफी अन्नान के इस्तीफे के लिए रूस और चीन जिम्मेदार : अमेरिका

कोफी अन्नान के इस्तीफे के लिए रूस और चीन जिम्मेदार : अमेरिका वाशिंगटन: अमेरिका ने सीरिया में विशेष दूत के पद से कोफी अन्नान के इस्तीफा के लिए रूस और चीन को जिम्मेदार ठहराया है।
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने कहा, अन्नान का इस्तीफा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और चीन की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा,  रूस और चीन द्वारा वीटो का बार-बार इस्तेमाल करना खेदजनक है और इसने चीन और रूस को इतिहास के गलत दिशा में ला दिया। अमेरिका की विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी कोफी अन्नान से दूरभाष पर वार्ता की।
उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा परिषद ने अन्नान को नए प्रयासों को लागू करने से बाधित किया।
हिलेरी ने कहा कि अन्नान ने सीरिया में खूनी नरसंहार को खत्म करने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में आपसी सहमति बनाने के लिए बहुत प्रयास किया।
सीरियाई लोगों से उन्होंने कहा कि अमेरिका अभी भी उनके साथ खड़ा है और हम अन्नान द्वारा सुझाये गए राजनीतिक परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध हैं।

No comments:

Post a Comment