Wednesday, August 1, 2012

चीन ने कहा-भारत ने कुछ किया तो वह भी चुप नहीं बैठेगा...!


 बीजिंग। अगर भारत और वियतनाम ने चीनी सीमा के अंदर आने वाले क्षेत्र में तेल की खोजबीन करने की कोशिश की तो उन्हें तगड़ा खामियाजा उठाना पडे़गा। यह धमकी चीन ने अपने एक स्थानीय अखबार के जरिए दी है।  ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में चीन ने कहा "अगर भारत और वियतनाम ने दक्षिण चीन सागर में तेल तलाशने की कोशिश की तो हम दोनों देशों पर राजनीतिक दबाव बनाएंगे और चेतावनी जारी करेंगे।"चीन ने यह भी कहा कि ऐसा करना उनकी संप्रभुता के खिलाफ होगा और वे शांत नहीं बैठेंगे।  गौरतलब है कि बीते दिनों ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) द्वारा वियतनाम के दक्षिण चीन सागर में तेल और गैस खोजने के निमंत्रण को स्वीकार किया गया है। जिसके बाद चीन स्थानीय मीडिया के जरिए आपत्ति दर्ज कराते हुए कड़ी चेतावनी दी है।
 

No comments:

Post a Comment