Monday, July 23, 2012


गुवाहटी मामले में पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी अमरज्योति
गुवाहाटी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली छेड़छाड़ की घटना का मुख्य आरोपी अमरज्योति कलीता पकड़ा गया है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पुलिस ने अमरज्योति कलीता को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि असम पुलिस ने मुख्य आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। इसी मामले में न्यूज लाइव चैनल के रिपोर्टर गौरव ज्योति नेओग को शुक्रवार को लड़की पर हमले के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। गौरव ने 9 जुलाई को गुवाहाटी में 20 वर्षीय एक लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ का वीडियो रिकॉर्ड किया था।
टीम अन्ना के सदस्य अखिल गोगोई ने गौरव पर एक बार के सामने लड़की से छेड़छाड़ के लिए लोगों को उकसाने का आरोप लगाया था। गौरव ने इस हफ्ते की शुरुआत में ही चैनल से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चैनल के एडिटर इन चीफ अतानु ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

No comments:

Post a Comment