Wednesday, July 18, 2012


'आजम खान ने काग्रेंस को बताया मुसलिम  विरोधी'
कांग्रेस और आरएसएस में कोई अंतर नहीं है। दोनों मुसलमानों के विरोधी हैं। ये बातें यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कही है। पार्टी कार्यालय में आजम खां ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस पार्टी दोहरे चरित्र वाली पार्टी है। कांग्रेस मुसलमानों की दुश्मन है। रामपुर में बन रहे जौहर विश्वविद्यालय के बहाने आजम खां ने केंद्र और यूपी सरकार के अच्छे संबंधों की भी परवाह नहीं की।
जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक आजम खां ने कहा कि कांग्रेस और आरएसएस में कोई अंतर नहीं है। केंद्र सरकार मोहम्मद अली जौहर में अड़ंगा लगा रही है। इसका अल्पसंख्यक चरित्र खत्म करने के लिए राज्यपाल को निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद विश्वविद्यालय चलेगी। विभिन्न कक्षाओं में रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द जौहर विश्वविद्यालय में दाखिला शुरू हो जाएगा। जबकि इसका उद्घाटन ईद के बाद होगा।
विश्वविद्यालय का विरोध करके कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि उसकी सोच आरएसएस की सोच से मिलती है और वह मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। विश्वविद्यालय में मुसलमानों के लिए पचास फीसदी सीटों की व्यवस्था की गई है। विधानसभा ने भी बिल पास कर दिया। अब केंद्र सरकार कह रही है कि राज्य सरकार के पास विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक संस्था का दर्जा देने का अधिकार नहीं है, जबकि मुरादाबाद की टीएमयू को राज्य सरकार ने ही अल्पसंख्यक संस्था का दर्जा दिया है।

No comments:

Post a Comment