Saturday, July 21, 2012


ऐप्स बनाऐगें आपकी पढाई को और भी आसान
मोटी कापी-किताबों की जगह अब टैबलेट और स्मार्टफोन ने ले ली है। टेक्नोलॉजी के दौर में स्टूडेंट्स की जीवन शैली में काफी बदलाव आया है। पढ़ाई हो या पर्सनल लाइफ- छात्र सभी जगह टैबलेट और एप्स का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।  स्टूडेंट्स के इसी रुझान को देखते हुए कंपिनयां भी एक से बढ़कर एक एप्लीकेशन बाजार में पेश कर रही हैं। आज हम गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड की कुछ खास ऐप्लीकेंशंन  पर बात कर रहे है, जो छात्रों की एजुकेशन लाइफ को आसान बना सकते हैं। एग्जाम के लिए नोट्स बनाने के लिए अब पेपर और पेन की जरूरत नहीं होगी। एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम के एवरनोट एप्लीकेशन से आसानी से कोर्स से संबंधित नोट्स बनाकर सु‌रक्षित रखे जा सकते है। एवरनोट नोट्स को सेव करने के साथ ही यह एक बेहतरीन रिमाइंडर टूल भी है, जो कि छात्रों के लिए काफी उपयोगी है। 
एवरनोट ऐप  नोट्स को स्टोर करने, फोटो कैप्चर करने, वाइस रिकार्ड करने और डेली टाइमटेबल के हिसाब से काम करने में स्टूडेंट की मदद करता है। इससे नोट्स को डेट वाइज सेट किया जा सकता है। इसमें नोट्स की शेयरिंग का ऑपशन भी दिया गया है। इसमें सेव किए गए नोट्स को आप टाइटल या कीवर्ड से खोज सकते हैं। रिर्कोडाइड की सहायता से कोई भी स्टूडेंट नोट्स की वाइस रिकार्डिंग कर सकता है। क्लॉस रूम में बैठकर आप लेक्चर को रिकार्ड कर सकते है और फिर उसे बिना किसी दिक्कत के दोबारा सुन भी सकते है। यह ऐप उन छात्रों के लिए काफी मददगार है जिन्हें क्लास में लेक्चर के दौरान नोट्स को लिखने और सुनने में दिक्कत होती है। इस ऐप की मदद से आप एक बार में एक घंटे तक का लेक्चर सेव कर सकते हैं। एंड्रायड ऐप शेयर योर बोर्ड से क्लास में लगे व्हाइट बोर्ड की इमेज कैप्चर कर सकते है और बाद में इसे आसानी से समझ सकते है। शेयर योर बोर्ड व्हाइट बोर्ड की परफेक्ट इमेज लेने में मददगार है। व्हाइट बोर्ड की कैप्चर की गई इमेज को बड़ा साइज करके देखा जा सकता है और बोर्ड पर ‌लिखे मैटर को पड़ा जा सकता है।  इसके साथ ही इसमें यह भी सुविधा है कि इसे साथी छात्रों को भी शेयर किया जा सकता है। इसकी मदद से आप व्हाइट बोर्ड पर लिखे गए मैटर को एडिट भी कर सकते है।‌ जिन छात्रों से क्लास मिस हो जाती है, उनके लिए यह ऐप  वरदान साबित हो सकता है। क्लास मिस होने पर व्हाइट बोर्ड का फोटो कैप्चर करके बाद में क्लास में पढ़ाए गए टॉपिक को समझा जा सकता है।क्विकपीडिया की मदद से आप अपने फोन पर विकीपीडिया को आसानी से एक्सिस कर सकते हैं। इसकी मदद से आप फीचर पेज, न्यूज और अन्य कई तरह की विकी‌पीडिया पर सर्च की जाने वाली इनफारमेशन को हासिल कर सकते है।  क्विकपीडिया किसी भी टॉपिक से संबंधित विश्वसनीय सूचना आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन पर प्रदान करता है। इसकी मदद से आर्टिकल को एक्सप्लोर किया जा सकता है। इसमें फॉन्ट को बड़ा और छोटा करने की भी सुविधा है। इसके अलावा आप इसकी सहायता से सर्च किए गए मैटर को खुद को या अपने दोस्त को भी भेज सकते है। गूगल डॉक्स ऐसी एंड्रायड एप्लीकेशन है, जिसकी मदद से आप किसी भी कंप्यूटर से अपने डाक्यूमेंट को एडिट और एक्सिस कर सकते है। अगर आपके एंड्रायड फोन में यह ऐप मौजूद है तो इससे आपको यह फायदा होगा कि अपने इ-मेल पर आने वाले पीडीएफ या अन्य किसी फार्मेट की फाइल को आप पढ़ सकते है, चाहे तो एडिट भी कर सकते है। इससे गूगल क्लाउड की फाइल को भी इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट किया जा सकता है। अगर आप किसी भी ऐप को डाउनलोड करना चाहते है तो इसके लिए आपको गूगल प्ले पर जाना होगा। इन सभी ऐपस को एंड्रायड 2.2 और 2.3 वर्जन वाले स्मार्टफोन पर चलाया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment