Wednesday, July 18, 2012


'ममता शर्मा के बयान से फिर मजा बबाल'
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा महिलाओं और लड़कियों के कपड़ों पर बयान देकर विवादों में फंस गई हैं। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में ममता ने कहा कि लड़कियों को कपड़े पहनने में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। उन्‍होंने आगे कहा कि लड़कियों में पश्चिमी पहनावे को अपनाने की होड़ मची है। इसी का नतीजा है कि इस देश में गुवाहाटी जैसी घटनाएं हो रही हैं। 
अखबार से ममता ने कहा कि आजादी मिलने के इतने समय बाद लड़कियों पर कपड़े पहनने का आदेश थोपना अच्छी बात नहीं है। लेकिन लड़कियों को खुद अपने कपड़ों का खास ख्याल रखना चाहिए। लड़कियों को ऐसे कपड़े पहनना चाहिए, जो आरामदायक हों लेकिन इसे पहनने में सावधानी रखनी चाहिए। गुवाहाटी जैसी घटनाओं से खुद को बचाने के लिए लड़कियों को खुद समझदारी दिखानी चाहिए। उन्हें पश्चिमी पहनावे की अंधी दौड़ से खुद को बचाना चाहिए।

इससे पहले गुवाहाटी छेड़छाड़ मामले में में महिला आयोग की सदस्‍य अलका लांबा पीड़िता का नाम मीडिया के सामने ले ली थीं। इसके लिए अलका को उनके पद से हटा दिया गया है। 
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा इससे पहले भी लड़कियों के बारे में विवादित बयान दे चुके हैं। ममता ने इसी साल फरवरी में कहा था कि लड़कियां सेक्सी शब्द से न डरे, सेक्सी का मतलब होता है ब्यूटी फोर चार्मिग एक्साइटेड। सेक्सी शब्द का गलत अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए एवं इसे पॉजिटिव लेना चाहिए। 

No comments:

Post a Comment