Friday, July 27, 2012

गोगोई के दौरे पर बिफरी कांग्रेस, पीएम से करेगी शिकायत


congress criticises tarun gogoi visit to assamकोकराझाड़। असम में फैली हिंसा पर मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के रवैये से खफा कांग्रेस इसकी शिकायत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से करेगी। मनमोहन सिंह शनिवार को असम के दौरे पर आने वाले हैं। असम में अब तक जारी हिंसा में 44 लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग बेघर हैं। एक हफ्ते से जारी हिंसा के बीच तरुण गोगोई ने बृहस्पतिवार को हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया था। प्रदेश कांग्रेस ने गोगोई के इस दौरे की कड़ी आलोचना करते हुए स्थिति को बिगड़ने के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया है।काग्रेसी सासद और राज्यसभा के पूर्व उपाध्यक्ष के रहमान खान के नेतृत्व में मुस्लिम सासदों के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री पी. चिदंबरम से मिलकर केंद्रीय हस्तक्षेप की माग की। रहमान ने कहा कि राज्य सरकार के रवैये की वजह से ही स्थिति इतनी बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर नजर रखने के लिए कांग्रेस 10 लोगों की एक कमेटी बनाएगी। इस बीच, गोगोई ने दावा किया है कि असम के हालात फिलहाल सुधर रहे हैं।गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को हिंसाग्रस्त इलाकों से तीन और शव मिलने से हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। बृहस्पतिवार को कोकराझाड़ में विशेष न्यायाधीश पर हमला किया गया जिसमें वे घायल हो गए। हमले में विशेष न्यायाधीश बिपुल सैकिया का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। भोतगांव कांचीपारा इलाके में जब वह एक राहत शिविर का निरीक्षण करने गए तभी उन पर हमला हुआ। धुबड़ी जिले में एक व्यक्ति की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई। विरोध कर रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यहां पर पुलिस ने गोली चलाई थी। बक्सा में भी गोलीबारी की सूचना है। कोकराझाड़ के साथ चिरांग, धुबड़ी और बक्सा जिलों में बुधवार रात को हिंसा की छिटपुट वारदात हुईं। सेना और सुरक्षा बलों की गश्त से हिंसा और आगजनी की घटनाओं में कमी आई है। हिंसा प्रभावित इलाकों के करीब दो लाख लोग 150 राहत शिविरों में रह रहे हैं। हिंसाग्रस्त इलाकों के 11 लोग लापता हैं। वृहस्पतिवार को तीन विशेष ट्रेन प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को लेकर रवाना हुईं। रेल सेवा बृहस्पतिवार को भी सामान्य नहीं हो पाई। परिणामस्वरूप किल्लतों से जूझ रहे हजारों लोग अभी भी जहां-तहां फंसे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment