Tuesday, July 17, 2012


            कांग्रेस ने कतरे बडबोले दिग्गी के पर
कांग्रेस ने 'बड़बोले' दिग्विजय सिंह को उत्तर प्रदेश और असम के प्रभारी पद से हटा दिया है। उनके स्‍थान पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बीके ‌हरिप्रसाद को उनकी जिम्मदारी सौंपी गई है।  सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर दिग्विजय सिंह की हालिया टिप्पणी के बाद यह कार्रवाई की गई है। दिग्विजय सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सितंबर में राहुल गांधी बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हालांकि ‌दिग्विजय सिंह को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है लेकिन पार्टी ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए यह कदम उठाया है।  इससे पहले भी पार्टी ने दिग्विजय सिंह को उनकी बयानबाजी पर लताड़ लगाई थी। कांग्रेस को उनकी बयानबाजी से तंग आकर यहां तक कहना पड़ा था कि दिग्विजय सिंह पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता नहीं हैं। इससे नाराज दिग्विजय सिंह राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार प्रणब मुखर्जी को दी गई विदाई पार्टी में नहीं गए थे।

No comments:

Post a Comment