Friday, January 27, 2012


                      बीजेपी देंगी यूपी मे पॉच लाख नौकरियॉ

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अगर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई तो पिछड़े वर्ग के 27 फीसदी आरक्षण के तहत मुस्लिमों को दिए गए 4.5 फीसदी के आरक्षण को खत्म करेगी। उमा भारती, सूर्य प्रताप शाही, कलराज मिश्र और मुख्तार अब्बास नकवी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र के बारे में विस्तार से बताते हुए पार्टी की प्रदेश ईकाई के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने कहा, 'सत्ता में आए तो शुचिता, सामाजिक न्याय और समरसता, अंत्योदय और समता आधारित विकास देंगे। हम ईमानदार, संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था का वादा करते हैं। सत्ता में आए तो पिछले वर्ग के 27 फीसदी के आरक्षण को फिर से बहाल करेंगे।' प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने वादों का अंबार लगाते हुए कहा, 'जैविक खाद के उपयोग को बढ़ाएंगे। रासायनिक खाद के उपयोग को घटाएंगे। गन्ना उत्पादन के लिए नए प्रकार के बीज तीन साल के अंदर उपयोग में लाए जाएंगे। 1 फीसदी ब्याज पर किसानों को कर्ज देंगे। नई कृषि नीति बनेगी। किसानों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। 1000 करोड़ रुपये के किसान कल्याण कोष बनाएंगे। कृषक कल्याण आयोग बनाएंगे। ब्लॉक पर कम दरों पर अपनी फसल बेचने को बाध्य न हो, इसलिए ब्लॉक स्तर पर न्यून दरों पर गोदाम बनाए जाएंगे। गरीबों के लिए चिकित्सा कार्ड बनेंगे, किसी भी चिकित्सालय में मुफ्त इलाज करा सकेंगे। पांच हजार की कीमत पर छात्रों को लैपटॉप, एक हजार पर टैबलेट, छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जाएगी।' बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में हर साल पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी का वादा किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का वादा। इस मौके पर मौजूद पार्टी के नेता सुधींद्र कुलकर्णी ने कहा, 'बीजेपी शासित अन्य राज्यों जैसे विकास का वादा। यह घोषणापत्र नहीं संकल्पपत्र है।'

No comments:

Post a Comment