Friday, January 13, 2012


              पर्थ में भी भारत हार के कगार पर
बल्लेबाजों के बाद गेदबाजो ने भी किया निराश
पर्थ।। पर्थ में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के छक्के छुड़ा दिए हैं। पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारत को 161 रन पर समेटा और अब उसके बल्लेबाज टीम इंडिया के बोलर्स को बुरी तरह धुन रहे हैं। एड कोवान और डेविड वॉर्नर धमाकेदार बैटिंग कर रहे हैं। वॉर्नर ने महज 69 गेंदों में सेंचुरी ठोक डाली। दूसरे छोर पर कोवान धीरे-धीरे फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 150 रन बना लिए हैं। 
इससे पहले पहली पारी में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। 161 बनाकर पूरी टीम पविलियन पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से हिल्फेनहॉस ने 4 और सिडल ने 3 विकेट लिए। भारत की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्तमान सीरीज में किसी एक पारी में भारत का यह सबसे लोएस्ट स्कोर है।
 
पर्थ
 के वाका मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच केपहले दिन टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। भारतका पहला विकेट वीरेंद्र सहवाग के रूप में गिरा। सहवागहिल्फेनहॉस की गेंद पर बिना खाता खोले पविलियन लौटगए। सहवाग के बाद द्रविड़ क्रीज पर आए , लेकिन वह भी वाका की उछाल भरी पिच ज्यादा देर तक नहीं टिकपाए। 9 रन के निजी स्कोर पीटर सिडल ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब भारत को सचिन से उम्मीदें थीं , लेकिन उन्होंने भी निराश किया। रयान हैरिस की गेंद पर 15 रन के निजीस्कोर पर सचिन एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके पहले भारत संभल पाता 31 रन के निजी स्कोर गौतम गंभीर को भीहिल्फेनहॉस के पविलियन भेज दिया। लक्ष्मण और विराट कोहली ने संभलकर बैटिंग करते हुए टीम को संकट से उबारने की कोशिश की। 44 रन के निजी स्कोर पर कोहली पीटर सिडल के शिकार बन गए। कोहली के आउट होने के कुछ ही देर बाद 31 के निजी स्कोर पर पीटर सिडल ने लक्ष्मण को भी पविलियन भेज दिया। 9वां विकेट जहीर खान के रूप में गिरा। 2 रन के निजी स्कोर पर उन्हें हिल्फेनहॉस ने आउट किया। इसके बाद 3 रन के निजी स्कोर पर स्टार्क ने इशांत शर्मा को पविलियन भेजकर भारतीय पारी का अंत कर दिया। भारत का सातवां विकेट विनय कुमार के रूप में गिरा। 5 रन के निजी स्कोर पर स्टार्क ने विनय कुमार को पविलियन भेज दिया। इसके कुछ ही देर बाद हिल्फेनहॉस ने 12 रन के निजी स्कोर पर धोनी को आउट कर दिया। 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है। भारत ने स्पिन गेंदबाजरविचंद्रन अश्विन की जगह आर . विनय कुमार को अंतिम एकादश टीम में शामिल किया है। 
ऑस्ट्रेलिया
 ने अपनी टीम में 2 बदलाव किए हैं। मेजबान टीम ने चोटिल जेम्स पैटिंसन की जगह रयान हैरिसऔर स्पिनर नेथल लियोन की जगह मिशेल स्टार्क को अंतिम एकादश टीम में शामिल किया है। 

No comments:

Post a Comment