Wednesday, January 25, 2012


स्वर्गीय हजारिका समेत 5 को पद्मभूषण
 नई दिल्ली।। भारत सरकार मे दिवंकर संगीतकार भूपेन हजारिका, कार्टूनिस्ट मारियो डी मिरांडा और पूर्व राज्यपाल टी.वी. राजेश्वर समेत पांच व्यक्तियों को देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की है। फिल्म ऐक्ट्रेस शबाना आजमी और निर्देशक मीरा नायर को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। भारत सरकार ने बुधवार को इन पुरस्कारों का ऐलान किया। जानेमाने संगीतकार भूपेन हजारिका और मशहूर कार्टूनिस्ट मारियो डी मिरांडा का भी कुछ दिनों पहले निधन हो गया था। इसके अलावा फिल्म ऐक्ट्रेस शबाना आजमी, फिल्म निर्देशक मीरा नायर और काडिर्योलॉजिस्ट देवी प्रसाद शेट्टी को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पूर्व सीवीसी एन. विट्टल और राजनयिक रोनेन सेन को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भजन गायक अनूप जलोटा, उद्योगपति स्वाति पिरामल, वन्य जीव संरक्षक उल्लास कारंथ को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व हॉकी कप्तान जफर इकबाल, महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी और तीरंदाज लिम्बा राम को पद्म श्री सम्मान मिलेगा। राष्ट्रपति ने 14 पुरस्कार मरणोपरांत/विदेशी/एनआरआई/पीआईओ जैसी श्रेणियों के लिए भी दिए हैं। कुल पुरस्कारों में 5 पद्म विभूषण, 27 पद्म भूषण और 77 पद्म श्री पुरस्कार हैं। इस बार 19 महिलाओं को भी ये पुरस्कार दिए जा रहे हैं ।पद्म अवॉर्ड्स देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान होते हैं। जिन्हें तीन वर्गों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म भूषण) में दिया जाता है। यह अवॉर्ड सभी क्षेत्रों से संबंधित होता है। कला, सामाजिक गतिविधि, पब्लिक अफेयर्स, विज्ञा और प्रोद्योगिकी, व्यापार, मैडिकल, लिटरेचर, शिक्षा, खेल नागरिक सेवा, आदि क्षेत्रों को इसमें शामिल किया जाता है। इस पुरस्कारों का एलान हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर किया जाता है।

No comments:

Post a Comment