Monday, January 16, 2012


 ' अब प्रियंका गांधी भी उतरी चुनाव प्रचार में ' 
नई दिल्ली. कांग्रेस खासकर राहुल गांधी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुके उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी आज अमेठी और रायबरेली के तीन दिनों के दौरे पर उत्तर प्रदेश पहुंच रही हैं। 16 जनवरी को सुबह गांधी फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीधे अमेठी निकल जाएंगी। वहां पर वह चार विधान सभाओं के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। देर रात वह विश्राम करेंगी। सुबह 9 बजे सबसे पहले सलोन विधानसभा के ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी। सूत्रों के मुताबिक 18 जनवरी को सुबह 9 बजे बछरांवा व साढे़ दस बजे हरचंदपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह वापस जाएंगी। प्रियंका 18 जनवरी को दिल्ली वापस लौट जाएंगी। इस दौरान उनके किसी जनसभा या रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम तो नहीं है लेकिन वह दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें जरूर करेंगी।2004 में प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया की चुनाव अभियान की मैनेजर थीं और अपने भाई राहुल के चुनाव प्रबंधन में भी मदद की। फिर 2007 में उन्होंने पूरे राज्य का चुनाव प्रचार का मैनेजमेंट अपने हाथ में लिया था।



No comments:

Post a Comment