Saturday, January 28, 2012


इलाज के लिए दिल्ली आयेंगें 'अन्ना'
रालेगण सिद्धी।। समाज सेवी अन्ना हजारे की तबीयत फिर से खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि एलयोपेथिक की दवाओं की वजह से उन्हें साइड इफेक्ट हो गया है। फिलहाल अन्ना का इलाज पुणे के संचेती अस्पताल के डॉक्टर कर रहे थे। पर मिली जानकारी के मुताबिक, अन्ना कल अपने गांव रालेगण सिद्धी से दिल्ली आएंगे। यहां उनका इलाज गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत लोकपाल कानून की मांग कर रहे समाजसेवी अन्ना हजारे 26 जनवरी को एक बहस में हिस्सा लेने के लिए दिल्‍ली आने वाले थे। उस बहस में अन्ना के साथ अरविंद केजरीवाल को भी रहना था। लेकिन अचानक हुए तबियत खराब की वजह से अन्ना को अपना यह दौरा रद्द करना पड़ा था। अन्ना सीधे अस्पताल जाकर इलाज कराएंगे।

No comments:

Post a Comment