Tuesday, January 24, 2012


     हिमस्खलन में दबें 7 सैनिक : राहत कार्य जारी 
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार सुबह हुए हिमस्खलन में पांच सैनिक और सीमा सुरक्षा बल के (बीएसएफ) के दो जवान दब गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। श्रीनगर स्थित सेना की 15वीं टुकड़ी के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस. बरार ने कहा कि कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के केरन सेक्टर में सुबह साढ़े सात बजे हमारी एक चौकी हिमस्खलन की शिकार हो गई । बीएसएफ के जवान एलओसी पर भारतीय पोस्ट के लिए रास्ता बनाने का काम कर रहे थे। गुलमर्ग से सेना की स्पेशल रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना हो गई है। आईबीएन7 संवाददाता के मुताबिक आज सुबह 7.20 बजे हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन के चपेट में कुछ गांव भी आ गए हैं। जवानों को निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया है । कुपवाड़ा से 100 किमी दूर नियंत्रण रेखा के पास हिमस्खलन हुआ है। गुलमर्ग से बर्फ साफ करने के लिए स्पेशल फोर्स को मदद के लिए बुलाया गया है। हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। बरार ने कहा कि सेना के पांच जवान और बीएसएफ के दो जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment