Thursday, January 19, 2012


          'राजधानी का पारा 4 . 8 डिग्री'
नई दिल्ली. उत्तर भारत में कोहरा का सितम जारी है। गुरुवार की सुबह दिल्ली में कोहरे ने चलना फिरना मुश्किल कर दिया है। इसकी वजह से पारा गिर गया है। सुबह 5.30 बजे दिल्ली का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का पारा 3 डिग्री तक गिर सकता है ।  कोहरे की वजह से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह 7 बजे दृश्यता (विजीबिलीटी) 50 मीटर ही दर्ज की गई। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 17 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, सुबह 7.30 बजे तक 6 फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई हैं। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है कोहरा बढ़ता जा रहा है। कोहरे की मार दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के बड़े हिस्से में लोगों को परेशाना कर रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और पारे के गिरने का सिलसिला जारी है।

No comments:

Post a Comment