Friday, June 22, 2012


महंगाई के खिलाफ भाजपा को का जेल भरो आंदोलन
नई दिल्ली। बेतहाशा महंगाई और पेट्रो पदार्थो की कीमतों में वृद्धि के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को देश भर में एकदिवसीय जेल भरो आंदोलन छेड़ दिया है। इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता देश के विभिन्न हिस्सों में गिरफ्तारी देंगे। भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सात जून से शुरू किए गए जन संघर्ष अभियान का आज आखिरी दिन है। आज पार्टी के सभी राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय नेता पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ सड़क पर उतरेंगे और गिरफ्तारी देंगे। नकवी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह एक भ्रष्ट सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं और सोनिया गांधी भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही हैं। संप्रग सरकार के आठ साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुके हैं। महंगाई बेतरह बढ़ रही है और दैनिक उपयोग की वस्तुएं हद से ज्यादा महंगी हो गई हैं। नकवी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी नागपुर में, वेंकैया नायडू मुंबई में, गोपीनाथ मुंडे महाराष्ट्र में, सुष्मा स्वराज भोपाल में, नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश में, अरुण जेटली, राजनाथ सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी दिल्ली में जेल भरो आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment