Friday, June 22, 2012


ममता को सिमगूर मामले में भी झटका : टाटा को राहत

सिंगूर मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी सरकार को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने सिंगूर लैंड रिहैबिलिटेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट-2011 को असंवैधानिक करार दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद टाटा मोटर्स के शेयरों में उछाल देखा गया। अदालत ने यह फैसला टाटा मोटर्स के हक में दिया है। हालांकि फैसले के मुताबिक इस मामले में ममता सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकती है। इसके लिए सरकार को अदालत ने दो महीने का समय दिया है। विश्लेषकों के मुताबिक हाईकोर्ट का फैसला टाटा मोटर्स की जीत है। दरअसल सिंगूर में टाटा मोटर्स का प्लांट इस जमीन पर लगाया जाना था। सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी ने कानून बनाकर किसानों को लौटाने का फैसला किया। सिंगूर में टाटा मोटर्स के इस प्लांट को तत्कालीन लेफ्ट सरकार ने मंजूरी दी थी। इसी जमीन पर टाटा की फैक्ट्री बननी थी। उस समय ममता बनर्जी ने सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध किया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता ने कानून बनाकर सिंगूर की करीब एक हजार एकड़ जमीन किसानों को लौटाने का फैसला किया था।

No comments:

Post a Comment