Saturday, June 2, 2012


विधायक को मारी गोली : हालात गंभीर
नई दिल्ली। दिल्ली में नजफगढ़ के विधायक भरत सिंह को शनिवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भरत सिंह नजफगढ़ से निर्दलीय विधायक हैं और आइएनएलडी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। भरतसिंह गैंगस्टर किशन पहलवान के भाई हैं। पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश के तौर पर भी देख रही है। सत्तारूढ़ दल के विधायकों ने शुक्रवार को अपनी सुरक्षा संबंधी मुद्दे को विधानसभा में उठाया था।  घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को इस मुद्दे पर बातचीत के लिए तलब किया है। विपक्ष ने इस मामले पर गृहमंत्री से जवाब मांगा है। विपक्ष शीला दीक्षित से भी जवाब मांग रहा है। विपक्ष लगातार विधानसभा में दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सरकार को घेर चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसारशनिवार सुबह जब विधायक भरत सिंह लोगों से मिल रहे थे, तभी उनके दफ्तर के बाहर मौजूद हमलावरों ने उनपर गोलियां चला दीं। इस घटना में उनका एक रिश्तेदार भी घायल हो गया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां भरतसिंह की हालत को गंभीर बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment