Monday, June 25, 2012


 दिल्ली पुलिस ने 26/11 के आरोपी हमजा को दबोचा
दिल्ली पुलिस ने 26 नवंबर, 2008 को हुए मुंबई हमलों के साजिशकर्ता अबु हमजा को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड‍्डा से गिरफ्तार किया है। अबु हमजा पर आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से भी जुड़े होने का अंदेशा है।  सूत्रों के अनुसार हमजा की गिरफ्तारी इंटेलिजेंस ब्यूरो की सूचना पर हुई। मुंबई हमलों से जुड़े मामलों की जांच में हमजा की गिरफ्तारी को ए‌क बड़ी सफलता मानी जा रही है। हमजा भारतीय नागरिक है और उस पर मुंबई हमलों के लिए हमलावरों को ट्रेनिंग देने के लिए पाकिस्तान जाने का आरोप है। 
एक रिपोर्ट के अनुसार 2009 में हमजा के खिलाफ इंटरपोल ने नोटिस जारी क‌िया था। हमजा 2005 में आईआईएससी बंगलूरू में हुए हमलों का भी आरोपी है। लश्कर-ए-तयबा से जुड़े डेविड कोलमैन हेडली ने भी हमजा को भारत में लश्कर का खास गुर्गा बताया था।

No comments:

Post a Comment