Friday, February 17, 2012

आठवी के छात्र ने किया प्रेमिका के चक्कर, दोस्त का कत्ल
आगरा. यहां आठवीं के छात्रों ने गर्लफ्रेंड के विवाद में अपने ही साथी की गला रेत कर हत्‍या कर दी है। इस सनसनीखेज घटना की चर्चा पूरे शहर में है और  लोग हैरान-परेशान हैं। एत्माद्दौला स्थित पब्लिक स्कूल के आठवीं कक्षा के दो छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने बुधवार को गर्लफ्रेंड के विवाद में अपने सहपाठी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या का आरोपी एक छात्र दरोगा का बेटा है।पंद्रह साल का अतुल (तस्वीर में) बुधवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे घर से प्रैक्टिकल का सामान लेने की बात कह कर निकला। लेकिन काफी देर तक लौटा नहीं। खोजबीन करने पर पता चला कि वह अपने दोस्‍त के साथ बाइक से कहीं गया था। लेकिन गुरुवार सुबह खंदौली के गांव मलूपुर के खेत में उसकी लाश ही मिली। गांव वालों ने खेत में एक शव पड़े होने की बात बताई। इसके बाद उसकी पहचान अतुल के रूप में हुई। उसके परिजनों का शक भूपेंद्र पर गहरा गया। पुलिस ने भूपेंद्र को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल किया। भूपेंद्र ने जुर्म की जो दास्‍तां सुनाई, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है। उसने बताया कि सहपाठी देवेंद्र के साथ मिलकर उसने अतुल की हत्या की। देवेंद्र के पिता श्रीकृष्ण सिंह दरोगा हैं। वह फीरोजाबाद के पचोखरा थाने में तैनात हैं। देवेंद्र वहीं से पढ़ने आता है। देवेंद्र की क्‍लास की एक लड़की से गहरी दोस्‍ती थी। अतुल ने भी उससे दोस्‍ती करने की कोशिश की। यह देवेंद्र को नागवार गुजरा। इसी बात पर छह दिन पहले देवेंद्र का अतुल से झगड़ा भी हुआ था। तभी उसने उसे रास्‍ते से हटाने का फैसला कर लिया। उसने भूपेद्र को पांच हजार रुपये का लालच देकर अपने साथ शामिल कर लिया। देवेन्द्र ने एक हजार रुपये एडवांस में दिए।  ऐसे किया कत्‍लदोनों बुधवार को बाइक से अतुल के घर पहुंचे, और उसे प्रैक्टिकल का सामान खरीदने के बहाने बुलाकर खंदौली की ओर ले गए। वहां शौच के बहाने खेत में ले जाकर चाकू मारकर हत्या कर दी। अतुल ने मरने से पहले खूब लोहा लिया था। उसके हाथ पर सात-आठ चाकू इस दौरान लगे। पुलिस के मुताबिक उसे चाकू मिल गई है। भूपेंद्र की कटी उंगलियों से परिजनों व पुलिस के शक की सुई उसकी ओर घूमी। पहले तो उसने बताया कि सब्जी काटते समय उंगली कट गईं। इस पर पुलिस ने परिजनों से जानकारी की तो उसका झूठ पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि हत्या करने के दौरान चाकू टूटने से उसकी उंगलियां कट गई थीं।

No comments:

Post a Comment