Tuesday, February 21, 2012


'पटेल ने एयर ङङिया के वाहन को किया
   निजी वाहन के तरह उपयोग'
नई दिल्ली. एअर इंडिया ने अप्रैल 2010 में तत्कालीन केंद्रीय उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के घरवालों को ले जाने के लिए विमान बदल दिया। बेंगलुरू से मालदीव जाने वाली नियमित उड़ान के बजाय खास तौर पर इन लोगों की वजह से बड़ा विमान भेजा गया। यह खुलासा सूचना का अधिकार (आरटीआई) आवेदन  के जरिये हुआ है। एअर इंडिया से संबंधित एक फाइल में ऐसी जानकारी दर्ज है। दरअसल, पटेल (अब केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री) की बेटी अवनि देशपांडे के ससुराल पक्ष के सात सदस्यों को मालदीव की यात्रा पर जाना था। बेंगलुरू से माले (मालदीव की राजधानी) जाने वाली एअर इंडिया की नियमित उड़ान आईसी- ९६५ के लिए ए-३१९ विमान निर्धारित था उसमें बिजनेस क्लास की आठ सीटें थीं। इनमें से सात पहले से बुक थीं। लिहाजा, एअर इंडिया ने इस उड़़ान के ए-३२० विमान लगा दिया। इसमें बिजनेस क्लास की २० सीटें होने से पटेल के परिवार वालों को आराम से मालदीव ले जाया गया। एक आरटीआई आवेदन को लेकर केंद्रीय सूचना आयोग के निर्देश पर यह जानकारी सामने आई। इसके मुताबिक, अवनि के परिवार के सदस्य २५ अप्रैल २०१० को आईसी-९६५ से मालदीव गए। ये आईसी-९६६ से २८ अप्रैल २०१० को बेंगलुरू लौटे। इस संबंध में पटेल के प्रवक्ता ने कहा, 'एअर इंडिया द्वारा ऐसा कोई परिवर्तन (विमान बदले जाने) किए जाने की जानकारी मंत्री को नहीं थी। उनके या उनके परिवार के आग्रह पर ऐसा कोई परिवर्तन नहीं किया गया। व्यावसायिक कारणों से एअर इंडिया विमान की श्रेणी बदलता है। इस मामले को उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए।'
 

No comments:

Post a Comment