Thursday, February 23, 2012


'हिमस्खलन ने ली 11 सैनिकों की जान'
श्रीनगर: कश्मीर घाटी के गंदेरबाल और बांदीपोरा जिलों में हिमस्खलन की दो घटनाएं हुईं, जिनसे सेना के दो शिविर प्रभावित हुए और कम से कम 11 जवानों की मौत हो गई। हिमस्खलन की इन घटनाओं में सेना के कुछ जवानों के फंसे होने की भी आशंका है।एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि हिमस्खलन की पहली घटना मध्य रात्रि के दौरान बांदीपोरा जिले के गुरेज इलाके में हुई, जिससे यहां सेना की 109 वीं पैदल टुकड़ी की कार्यशाला प्रभावित हुई। प्रवक्ता ने बताया कि इस टुकड़ी के 20 से अधिक जवान हिमस्खलन की वजह से बिखरी बर्फ की मोटी तह के नीचे दब गए।उन्होंने बताया, ‘‘अब तक हम 15 जवानों को बचा पाए हैं। हमें आठ अन्य जवानों के शव मिले हैं।’’ कुछ जवानों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है। प्रवक्ता ने बताया कि गंदेरबाल जिले के सोनमर्ग इलाके में हिमस्खलन की दूसरी घटना हुई, जिससे वहां स्थित सेना के एक शिविर के तीन जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने घाटी के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात होने के बाद सोनमर्ग और गुरेज इलाकों में मध्यम हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की थी।




No comments:

Post a Comment