Wednesday, April 11, 2012

इंडोनेशिया में भूकंप: के झटके भारत भी हिला: सुनामी का भी खतरा
नई दिल्ली.इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप आज रिक्टर स्केल पर 8.7 तीव्रता के भूकंप से हिल उठा है। उत्तरी सुमात्रा के पश्चिमी तट पर एसे नाम की जगह पर समुद्र के अंदर 33 किलोमीटर भीतर भूकंप का केंद्र है।  यहां सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है। इंडोनेशिया के प्रशासन ने वहां अलर्ट जारी कर दिया है। भूकंप को देखते हुए 28 देशों में सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। इन देशों में थाईलैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हैं।  भूकंप के झटके हिंद महासागर से सटे भारतीय इलाकों में भी महसूस किया गया है। भारत के कई इलाकों में भूकंप महसूस किया गया। इसमें असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार शामिल है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोलकाता में कई इमारतों में दरार देखी गई है। यहां करीब 20 सेकेंड तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। कोलकाता में भूकंप के बाद मेट्रो को रोक दिया गया है। हालांकि, अभी तक कहीं भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। 

No comments:

Post a Comment