Thursday, April 12, 2012


'इटली का दूसरा नागरिक भी रिहा विधायक अभी बंधक'
ओडिशा में माओवादियों ने इटली के दूसरे नागरिक पाआलो बासुस्को को भी रिहा कर दिया है। हालांकि बीजद विधायक झिना हिकाका अभी माओवादियों के कब्जे में हैं। हिकाका की रिहाई को लेकर संशय बरकरार है। माओवादियों ने 14 मार्च को दो इतालवी नागरिकों को बंधक बना लिया था। माओवादियों ने पहले ही इतालवी नागरिक क्लाउदियो कोलनक्वेलो को रिहा कर दिया था। इधर राज्य पुलिस ने धमकी दी है कि यदि बीजद विधायक झिना हिकाका की रिहाई के लिए हुई डील के तहत कट्टर उग्रवादियों को छोड़ा गया तो वे नक्सल विरोध अभियानों का बहिष्कार करेंगे। जहां हिकाका के अपहर्ताओं ने रिहाई की ऐवज में 30 कैदियों को छोड़ने की मांग की है।ओडिशा के गृह सचिव यूएन बेहरा ने कहा कि विधायक की रिहाई के लिए सरकार 15 चासी मुलिया आदिवासी संघ (सीएमएएस) सदस्यों सहित 23 लोगों को छोड़ने को तैयार है।
चूंकि इनकी जेल से रिहाई में कानूनी प्रक्रिया शामिल है। ऐसे में हिरासत में लिए गए लोगों को जमानत आवेदन देना होगा। बेहरा ने माओवादियों की ओर से नियुक्त मध्यस्थों के साथ बातचीत में राज्य सरकार के तीन सदस्यीय दल का नेतृत्व किया था।

No comments:

Post a Comment