Friday, April 13, 2012


'मुंबई में बिहार दिवस मनाने पर नही है गुरेज राज'
एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुंबई में बिहार उत्सव मनाने को लेकर उपजे विवाद पर नी‌तीश कुमार से फोन पर बात कर इसे सुलझाने की कोशिश की है। राज ठाकरे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि उन्हें बिहार उत्सव में उनके आने से कोई एतराज नहीं है। इससे पहले बिहार स्थापना दिवस को लेकर राज ने उत्तर भारतीयों पर निशाना साधते हुए समारोह के आयोजन पर आपत्ति जताई। राज ठाकरे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी कि वे मुंबई आकर दिखाएं।वहींमनसे की धमकियों से बेफिक्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि कार्यक्रम में उपस्थित होने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता और वहां जाने के लिए उन्हें किसी वीजा की जरूरत नहीं है। मैं देश के किसी भी हिस्से में जा सकता हूं। मालेगांव में एक रैली करते हुए राज ठाकरे ने कहा था कि मुझे लगता है कि नीतीश कुमार अच्छे व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने राज्य का काफी विकास किया है। लेकिन हम देखते हैं कि नीतीश मुंबई में कैसे बिहार दिवस मनाते हैं। उन्होंने साथ ही सवाल उठाया कि जब बिहार के लोग और राज्यों में भी बसे हुए हैं तो मुंबई में बिहार दिवस मनाने की क्या जरूरत है।





No comments:

Post a Comment