Saturday, December 24, 2011


उफ.. ये दिल्ली की सर्दी
राजधानी का तापमान 3.3 तक लुढ़का



आखिरकार दिल्ली की सर्दी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरु कर ही दिया है। दिल्ली में आज की सुबह इस मौसम की अब तक की सबसे ठण्डी सुबह रही। आज सुबह दिल्ली का तापमान 3.3 आंका गया जो इस साल का सबसे कम रहा।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहा, वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री नीचे रहा व अधिकतम 19.9 डिग्री रहा।
मौसम विभाग का ये भी कहना है कि रविवार यानि क्रिसमस की सुबह पारा और गिरकर 2 डिग्री तक सकता है और मौसम आज से भी ज़्यादा ठण्डा हो सकता है।
गौरतलब है कि इस साल का सबसे ठण्डा दिन 16 दिसंबर था जिस दिन न्यूनतम तापमान गिरकर 4.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था और अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री पर था।
वैसे दिसंबर के महीने में सबसे सर्द दिन होने का रिकॉर्ड 1945 की 26 दिसंबर के नाम है जब न्यूनतम तापमान गिरकर 1.1 डिग्री सेल्सियस जा पहुँचा था।

No comments:

Post a Comment