Saturday, December 24, 2011


यूपी में बजा चुनावी बिगुल
विधानसभा सीटों के लिए 4 फरवरी से होंगे चुनाव

राजनैतिक गहमागहमी के बीच आज चुनाव आयोग ने यूपी समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चुनाव 4 फरवरी से होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी के अनुसार पांचों राज्यों में चनाव एक साथ होंगे।  
यूपी में 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होंगे जो 4 फरवरी,8 फरवरी, 11 फरवरी, 15 फरवरी, 19 फरवरी,23 फरवरी और 28 फरवरी को होंगे।
सात चरणों में होने वाले चुनाव की सीटें निम्नलिखित हैं:

4 फरवरी – 60 सीटें
8 फरवरी – 55 सीटें
11 फरवरी – 59 सीटें
15 फरवरी – 56 सीटें
19 फरवरी – 56 सीटें
23 फरवरी – 49 सीटें
28 फरवरी – 68 सीटें

अकेले उत्तर प्रदेश में कुल 128112 बूथों पर सात चरणों में मतदान होगा।
इसके अलावा मणिपुर में चुनाव 28 जनवरी से शरु होंगे तो वहीं उत्तराखण्ड और पंजाब में चुनाव 30 जनवरी को होंगे।


No comments:

Post a Comment