Saturday, May 12, 2012


'यूपी में एक बार फिर दिखी हैबानियत बंधक बनाकर बलात्कार'
इलाहाबाद के थरवई में रहने वाली दो सगी बहनों को अगवा करने के बाद बंधक बनाकर बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब डेढ़ महीने तक एक खाली मकान में तेरह और पंद्रह साल की बालिकाओं को बंधक बनाकर रखा गया।
पुलिस की छापेमारी देख अपहर्ता छोटी बहन को छोड़कर निकल भागे। बड़ी बहन की तलाश में छापामारी की जा रही है। शुक्रवार को बरामद बालिका को मेडिकल के लिए महिला थाने लाया गया। मामले में पुलिस ने एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शख्स ने अपने साथियों संग अपहरण किया था।
 थरवई थाना क्षेत्र के जयंतीपुर इलाके से दो सगी बहनों को अगवा कर लिया गया था। कल्याणपुर गांव में कक्षा छह में पढ़ने वाली सुष्मिता (परिवर्तित नाम) शुक्रवार की रात बरामद हो गई। सुष्मिता का बयान सुन पुलिस के होश उड़ गए। उसे और उसकी बड़ी बहन रन्नो (परिवर्तित नाम) को बोलेरो से अगवा किया गया था। अपहर्ताओं ने दोनों को एक फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखा था। तीन लोग दोनों बहनों से बलात्कार करते। तीन दिन रखने के बाद रन्नो को एक कार से दूसरी जगह ले जाया गया जबकि सुष्मिता वहीं बंधक रही। सुष्मिता की बरामदगी के बाद पुलिस ने छापामारी कर उसी गांव के एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी को हिरासत में ले लिया। सुष्मिता की मां का आरोप है कि गांव में दोनों बहने एक जगह ट्यूशन पढ़ने जाती थीं। उसी घर में आने-जाने वाले लोग लड़कियों को अगवा कर ले गए थे। सुष्मिता को सड़क किराने छोड़ा गया इसलिए वह उस फार्म हाउस के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकी। देर रात तक पुलिस उसकी निशानदेही पर रन्नो की तलाश में छापेमारी करती रही। रात में सुष्मिता को महिला थाने लाया गया। शनिवार को उसका मेडिकल कराया जाएगा। सुष्मिता का आरोप है कि उसके साथ कई लोगों ने बलात्कार किया। उसे जबरन दवा भी खिलाई जाती थी। अपहरण और बलात्कार की यह कहानी काफी उलझी हुई है। एसओ थरवई के मुताबिक, एक बहन बरामद हो गई है। उसकी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। परिवारवालों ने जिस पर शक जताया है, उससे पूछताछ हो रही है।

No comments:

Post a Comment