Tuesday, May 8, 2012


'पयलटो की हडताल से विदेशी उडानें हुई रद्द'
एयर इंडिया फिर मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। ड्रीमलाइनर विमानों की ट्रेनिंग को लेकर उठे विवाद के चलते पायलटों का एक समूह हड़ताल पर चला गया है। इससे एयर इंडिया की चार विदेशी उड़ानें रद्द की गई हैं। साथ ही अन्य उड़ानों पर भी असर पड़ा है।
रद्द की गई उड़ानों में दिल्ली से शिकागो, मुंबई से न्यू जर्सी, दिल्ली से टोरंटो और दिल्ली से हांगकांग की उड़ानें शामिल हैं। इसके अलावा 80 से ज्यादा उड़ानों पर भी हड़ताल का असर पड़ने की आशंका है। ड्रीमलाइनर विमानों के ट्रेनिंग विवाद पर कंपनी प्रबंधन के साथ बातचीत असफल रहने के बाद पायलटों ने सोमवार रात से ही हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।
एयर इंडिया के अभी तक करीब 100 पायलट हड़ताल पर जा चुके हैं। पायलट एसोसिएशन के मुताबिक अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो हड़ताल पर जाने वाले पायलटों की संख्या 300 तक पहुंच सकती है।

No comments:

Post a Comment