Wednesday, May 9, 2012


 'हेलीकाँप्टर हादसे में घायल सीएम मुंडा आईसीयू में भर्ती'
रांची.  मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को लेकर रांची से खरसांवा लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर आज दोपहर रांची एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इस हादसे में सीएम और उनकी पत्‍नी घायल हो गए हैं। उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्‍टर में सीएम, उनकी पत्‍नी मीरा मुंडा सहित चार लोग बैठे थे। डीजीसीए ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। अपोलो अस्‍पताल के डॉक्‍टरों के मुताबिक मुंडा को अभी सर्जरी की जरूरत नहीं है। मुंडा अभी पूरे होशो हवास में बताए जा रहे हैं और सभी से बात भी कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है और सीएम की हालत खतरे से बाहर है। उन्‍हें कुछ चोटें आई हैं। अभी कुछ टेस्‍ट करने हैं। सीएम की पत्‍नी को भी मामूली चोटें आई हैं। सीएम के दाहिने हाथ में भी फैक्चर है। अपोलो अस्‍पताल में भर्ती हैं सीएम की हालत खतरे से बाहर नहीं। मीरा मुंडा के एक हाथ में फैक्चर, दूसरे हाथ में खरोंच है। उनके पैर व कमर में चोटें आई हैं। झारखंड के डीजीपी जीएस रथ ने कहा कि सीएम सुरक्षित हैं। सीने और कमर में चोटें आयीं हैं। हादसे की जांच होगी। इस मामले में चूक कहा हुई है इसकी जांच होगी। हेलीकाप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्‍टर में सीएम और उनकी पत्‍नी के अलावा विधायक बड़कुंवर गगराई और सीएम के सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह मौजूद थे। मुख्यमंत्री के अपोलो पहुंचने की खबर मिलते ही कई मंत्री, नेता, सीएस, डीजीपी समेत कई अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।सीएम को खरसांवां के कुचाई में एक विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास करना था। इसके लिए सीएम के हेलीकाप्टर ने आज दोपहर रांची से खरसांवा के लिए उड़ान भरी। लेकिन खरसांवा में लैंडिंग के वक्‍त पायलट को तकनीकी दिक्‍कत महसूस हुई। इसके बाद पायलट ने हेलीकाप्टर को रांची की ओर मोड़ लिया।  रांची हवाई अड्डे पर लैंडिंग के समय हेलीकाप्टर क्रैश कर गया  हेलीकाप्टर 20 से 25 फीट की उंचाई से जमीन पर गिर पड़ा। मालूम हो कि झारखण्ड सरकार ने यह हेलीकाप्टर भाड़े पर लिया है। मुंबई की कंपनी आर्यन एविएशन का यह हेलीकॉप्‍टर (ऑगस्‍टा 101) करीब 20 साल पुराना बताया जा रहा है। इसकी देखरेख रांची एयरपोर्ट पर ही स्टेट हैंगर में होती है। 
 पूर्व राष्‍ट्रपति ए पी जे अब्‍दुल कलाम के साथ कुछ साल पहले बोकारो में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। हालांकि वह सिंगल इंजन का हेलीकॉप्‍टर था। 

No comments:

Post a Comment