Wednesday, March 21, 2012


'गीता पर रूस में नही लगेगा प्रतिबंध'
मास्को : रूस की एक अदालत ने भगवद् गीता के अनुवादित संस्करण पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले से अब रूस में भगवद् गीता पर प्रतिबंध लगाए जाने की तमाम आशंकाएं खत्म हो गई हैं। साइबेरिया के तोमस्क शहर के सरकारी वकीलों ने एक याचिका दायर कर रूसी भाषा में अनुवादित संस्करण को उग्र साहित्य बताया था। वकीलों का कहना था कि इसमें नफरत भरी है और इसमें गैर आस्थावान लोगों का अपमान किया गया है। इससे सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा मिला है। तोमस्क की एक अदालत ने 28 दिसंबर को उस याचिका खारिज कर दिया था जिसमें रूसी भाषा में अनुवादित भगवद् गीता के संस्करण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। अनुवादित संस्करण पर प्रतिबंध की मांग करने वाली मूल याचिका जून 2011 में दाखिल की गई थी और उस पर सुनवाई के दौरान दुनिया भर में प्रतिक्रिया देखी गई।



No comments:

Post a Comment