Tuesday, April 3, 2012


'टाट्रा घोटाले में आज गिरफ्तार हो सकते रवि ऋषि'
नई दिल्ली, टाट्रा ट्रक सौदे की साजिश 1997 में ही रच गई थी। जब चेकोस्लोवाकिया की मूल कंपनी के विभाजन के बाद इंग्लैंड की टाट्रा कंपनी से ट्रकों की खरीद का करार किया गया। इस संबंध में सीबीआई को अहम सबूत मिले हैं और वह टाट्रा के मालिक रवि ऋषि से आगे की पूछताछ कर घोटाले की कड़िया जोड़ने में जुटी हुई है।रवि ऋषि के खिलाफ सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। ऋषि के देश से बाहर जाने का रास्ता बंद करने के बाद उन पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टाट्रा ट्रकों की डील में घोर अनियमितता के सबूत मिले हैं और इसके लिए बीईएमएल, सेना और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ ऋषि समान रूप से जिम्मेदार है। इस मामले में सीबीआई ने सोमवार को नए सिरे से ऋषि से पूछताछ की।
नियमों के मुताबिक सेना की खरीद में किसी बिचौलिए की भूमिका नहीं होनी चाहिए थी। 1986 में टाट्रा ट्रकों की सौदे में यही हुआ था। यह सौदा सीधे टाट्रा ट्रक बनाने वाली चेकोस्लोवाकिया की कंपनी कंपनी से किया गया था, लेकिन 1997 में नए सिरे से इसके लिए करार किया गया। लेकिन इस बार करार मूल कंपनी से करने के बजाय इंग्लैंड की टाट्रा कंपनी से कर लिया गया, जिसके मालिक रवि ऋषि हैं। मजेदार बात यह है कि टाट्रा ट्रक बनाने वाली मूल कंपनी का अधिकाश मालिकाना हक ऋषि के पास है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घोटाले की शुरुआत यहीं से हुई। सीबीआई के अनुसार रवि ऋषि अपनी ही कंपनी से बनने वाले टाट्रा ट्रकों को दोगुनी कीमत पर बीईएमएल को बेचने लगा, जो बाद में सेना तक पहुंचते थे। इस पूरे खेल में बीईएमएल, रक्षा मंत्रालय और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों समेत सभी का हिस्सा बंटा था। यही कारण है कि 2011 में 600 टाट्रा ट्रकों की खरीद को हरी झडी देने के लिए सेनाध्यक्ष वीके सिंह को 14 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। सीबीआई सूत्रों के अनुसार घोटाले की साजिश इस तरह रची गई कि जिससे किसी को संदेह नहीं हो। घोटाले के खुलासे के बाद सीबीआई इसमें शामिल रक्षा मंत्रालय, सेना और बीईएमएल के अधिकारियों की भूमिका की जाच में जुटी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मामले में जल्द ही ऋषि समेत कई बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।


'गौतम ने उठाए टीम इंडिया पर सवाल'
मुंबई. गौतम गंभीर ने हालिया विदेशी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन का कारण तकनीक और रणनीति की कमी को बताया है। गंभीर ने माना कि टेस्ट क्रिकेट में इसी कारण भारतीय बल्लेबाज पिछड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को अंडर-19 खिलाडिय़ों को अधिक से अधिक विदेशी दौरों पर भेजना चाहिए, जिससे वे विदेशी धरती के अनुकूल खुद को ढालने और वहां अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम बन सकें।   
 गंभीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेट में सुधार के लिए जरूरी है कि गलतियों से सीखा जाए और उन पर अधिक ध्यान दिया जाए। युवा खिलाडिय़ों को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों में अधिक खेलने का मौका दिया जाए, ताकि वे खुद को वहां तैयार कर सकें। जब वे इन देशों के उछाल वाले पिचों पर खेलेंगे, तो उनके खेल में और सुधार आएगा। 

 गौतम ने कहा, 'मैं मानता हूं कि टेस्ट क्रिकेट के लिए शरीर और दिमाग के बीच संतुलन बेहद जरूरी होता है। इस प्रारूप में सुधार के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि युवाओं को टेस्ट के लिए भी तैयार किया जाए। मुझे लगता है कि जब ये खिलाड़ी मुश्किल स्थितियों में खेलने के लिए सक्षम हो जाएंगे, तब हम टेस्ट टीम में बेहतरीन खिलाडिय़ों की खाली जगह को भर पाएंगे।'
 

Monday, April 2, 2012


              'चिठी मामले में आर्मी चीफ को क्लीन चिट'
नई दिल्‍ली. सेना की मौजूदा हालत और इसकी तैयारियों को लेकर पीएम को लिखी गई चिट्ठी किसने लीक की, इस पर अभी आखिरी नतीजा नहीं आया है। लेकिन इसके संकेत मिले हैं कि जनरल वीके सिंह ने यह चिट्ठी नहीं लीक की है। सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच कर रही आईबी की शुरुआती रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि पीएमओ को आर्मी चीफ की ओर से लिखी गई यह चिट्ठी जनरल सिंह ने नहीं लीक की है।
 एंटनी ने कहा‍ कि रक्षा के लिए खरीद की प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है। उन्‍होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सेना के लिए साजो-सामान की कम वक्‍त में जरूरी तकनीकी जांच और ट्रायल होना चाहिए। हथियार खरीद में गड़बड़ी पर जिम्‍मेदारी तय होनी चाहिए।  सेना प्रमुख को रिश्‍वत की पेशकश और चिट्ठी लीक से मचे बवाल के बाद आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह और रक्षा मंत्री ए के एंटनी आज पहली बार आमने-सामने हुए। रक्षा मंत्री की जनरल से इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। रक्षा मंत्री की सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों के साथ होने वाली इस बैठक में रक्षा सौदों से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इस बैठक में डीआरडीओ के प्रमुख भी मौजूद होंगे। रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान जनरल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत भी कर सकते हैं। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का कहना है कि सरकार तथा सेना को और किरकिरी से बचाने के लिए सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह को छुट्टी पर भेज दिया जाए। मिश्र से एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि जनरल सिंह को बर्खास्त करने के बजाय छुट्टी पर भेज देना चाहिए। उनसे पूछा गया था कि क्या जनरल सिंह को बर्खास्त कर देना चाहिए या छुट्टी पर भेजना चाहिए? मिश्र ने कहा कि बर्खास्त करने का कदम उठाने से कुछ और मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। जनरल सिंह को कहना चाहिए कि दो माह सरकारी वेतन पर छुट्टी मनाओ। उसके बाद पेंशन लेकर घर जाएं। उन्होंने कहा कि कथित रिश्वत प्रकरण के मामले में कार्रवाई नहीं करने के लिए सेना प्रमुख और रक्षा मंत्री दोनों ही जिम्मेदार हैं।
 


                'अब ओबामा पर भी भारी पडें मोदी'
अहमदाबाद। प्रतिष्ठित अमेरिकन मैग्जीन ‘टाइम’ के फ्रंट पेज पर जगह पाने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अब इसी पत्रिका के ‘द 2012 टाइम 100 पोल’ में दुनिया के सबसे प्रभावशाली राजनेताओं में से एक अमेरिकन राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी ऊपर आ गए हैं। टाइम के मुताबिक इस पोल का मुख्य उद्देश्य नेताओं, कलाकारों और कुछ नया करने वालों और लोगों के आदर्श बने रहने वाले में से दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों का चुनाव करना है। इसके लिए चल रही वोटिंग आगामी 6 अप्रैल को समाप्त होगी। विजेता को ‘टाइम 100’ के अंक में शामिल किया जाएगा और यह सूची 17 अप्रेल को टाइमडॉटकॉम पर पोस्ट की जाएगी। चल रहे पोल के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम तक 12557 हां व 3694 नहीं के साथ ओबामा से आगे हो गए थे। अब देखना होगा कि मोदी इस पोल में ओबामा से आगे बने रहते हैं या नहीं।



'आईपील 5 का आगाज अमिताभ की कविता से'
नई दिल्‍ली. आईपीएल के पांचवे संस्‍करण का आगाज मंगलवार को हो रहा है। अमेरिकी पॉप स्‍टार केटी पैरी आईपीएल के पांचवे सीजन के उद्घाटन समारोह में हिस्‍सा लेंगी। दिलचस्‍प यह है कि केटी पैरी भारत में पहली बार लाइव परफॉर्म करेंगी। चेन्‍नई के वाईएमसीए ग्राउंड (तस्‍वीर) पर होने वाले इस समारोह में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन के अलावा सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद होंगे। इसमें करीना कपूर के भी शामिल होने की उम्‍मीद है।  ऐसी खबर है कि आईपीएल के आयोजकों ने करीना को इस समारोह में परफॉर्म करने के लिए लाने के वास्‍ते बैंकाक से प्राइवेट चार्टर प्‍लेन का इंतजाम किया है। हालांकि किंग्‍स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीती चिटां के इस समारोह में आने को लेकर सस्‍पेंस बना हुआ है। प्रीति पेरिस में अपनी नई फिल्‍म की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। वहीं, अमिताभ ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए चेन्‍नई पहुंच गए हैं। उन्‍होंने कहा कि यह शहर उनके लिए दूसरे घर जैसा है क्‍योंकि इस शहर में उनकी कई फिल्‍मों की शूटिंग हुई है। अमिताभ समारोह के दौरान क्रिकेट पर एक कविता भी पढ़ेंगे जिसे मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा है। इस तरह क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े मनोरंजन के दौरान क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियां एक मंच पर दिखेंगी। पूरे 54 दिनों तक नौ टीमों के 76 मैचों के दौरान एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम है। दैनिकभास्‍कर.कॉम अपने पाठकों के लिए आईपीएल के हर मैच के लाइव अपडेट्स और टूर्नामेंट से जुड़ी तमाम खबरें पेश करेगा।इस बीच, बीसीसीआई के सामने मुसीबत आ खड़ी हुई है। बोर्ड के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। बोर्ड पर आरोप है कि उसने आईपीएल के पिछले सीजनों में स्थानीय पुलिस से सुरक्षा ली थी। इसके एवज में पुलिस विभाग को पांच करोड़ रुपए देने थे। जो अब तक नहीं दिए गए।  याचिका के अनुसार, '2010 में मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में 12 से 25 अप्रैल के बीच छह मैच हुए थे। इस दौरान 3345 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। चूंकि नवी मुंबई पुलिस के पास स्टाफ कम था इसलिए पुणे और सतारा से पुलिसकर्मी मंगाए गए थे।' याचिका में यह भी कहा कि आठ नवंबर 2010 को पुलिस विभाग ने बोर्ड को पांच करोड़ का बिल भेजा था। लेकिन बोर्ड ने केवल 47 लाख रुपए ही चुकाए। उनका कहना था कि उन्होंने पुणे पुलिस को भी इतने ही पैसे दिए हैं। इसलिए उन्हें इससे ज्यादा पैसे नहीं देंगे। याचिका की सुनवाई इस हफ्ते हो सकती है। आईपीएल-4 की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डग बोलिंजर ने इन दावों को खारिज कर दिया कि इस सत्र में उनकी टीम का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हुआ है। बोलिंजर ने कहा कि उनके सभी साथियों ने हाल में अच्छी गेंदबाजी की है और आर. अश्विन लगातार निखर रहे हैं। हर कोई अपनी भूमिका अच्छी तरह निभा रहा है। टीम में अश्विन के साथ स्कॉट स्टाइरिस जैसे उम्दा गेंदबाज भी मौजूद हैं। इसलिए गेंदबाजी को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। बोलिंजर ने इन खबरों का भी खंडन किया कि उन पर बड़ी टीमों के खिलाफ स्ट्राइक गेंदबाज की भूमिका निभाने तथा शेष गेंदबाजों को डिफेंसिव होने का दबाव है। उन्होंने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के उनके साथी बेन हिल्फेनहास की मौजूदगी उनके लिए अच्छी रहती है क्योंकि इससे लेफ्ट-राइट आक्रमण का बेहतर तालमेल बन पाता है। किंग्स इलेवन पंजाब के इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का आईपीएल के इस संस्करण में भी खेलना संदिग्ध है। ब्रॉड पिंडली में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। ब्रॉड को गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान पिंडली में खिंचाव आ गया था और वह मंगलवार से कोलंबो में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ब्रॉड की कोलंबो टेस्ट के बाद सीधे आईपीएल में पहुंचने की योजना थी, लेकिन उन्हें इलाज के लिए स्वदेश लौटना पड़ा है। किंग्स इलेवन पंजाब ने ब्रॉड को पिछले वर्ष हुई नीलामी में ढाई लाख पौंड में खरीदा था। लेकिन बगल में खिंचाव के कारण वह पिछले वर्ष नहीं खेल पाए थे। ब्रॉड ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे इस बात की निराशा है कि मैं एक सप्ताह पहले ही घर लौट रहा हूं। हालांकि मेरी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन इस हालत में मैं टेस्ट खेलने की स्थिति में नहीं हूं।' ब्रॉड की जगह स्टीवन फिन कोलंबो टेस्ट में गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

'आईपीएल 5 के उद्घाटन मैच में होगा सितारों का जमावङा'
नई दिल्‍ली. आईपीएल के पांचवे संस्‍करण का आगाज मंगलवार को हो रहा है। अमेरिकी पॉप स्‍टार केटी पैरी आईपीएल के पांचवे सीजन के उद्घाटन समारोह में हिस्‍सा लेंगी। दिलचस्‍प यह है कि केटी पैरी भारत में पहली बार लाइव परफॉर्म करेंगी। चेन्‍नई के वाईएमसीए ग्राउंड पर होने वाले इस समारोह में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन के अलावा सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद होंगे। इसमें करीना कपूर के भी शामिल होने की उम्‍मीद है। ऐसी खबर है कि आईपीएल के आयोजकों ने करीना को इस समारोह में परफॉर्म करने के लिए लाने के वास्‍ते बैंकाक से प्राइवेट चार्टर प्‍लेन का इंतजाम किया है। अमिताभ ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए चेन्‍नई पहुंच गए हैं। उन्‍होंने कहा कि यह शहर उनके लिए दूसरे घर जैसा है क्‍योंकि इस शहर में उनकी कई फिल्‍मों की शूटिंग हुई है। इस तरह क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े मनोरंजन के दौरान क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियां एक मंच पर दिखेंगी। पूरे 54 दिनों तक नौ टीमों के 76 मैचों के दौरान एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम है। दैनिकभास्‍कर.कॉम अपने पाठकों के लिए आईपीएल के हर मैच के लाइव अपडेट्स और टूर्नामेंट से जुड़ी तमाम खबरें पेश करेगा। इस बीच, बीसीसीआई के सामने मुसीबत आ खड़ी हुई है। बोर्ड के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। बोर्ड पर आरोप है कि उसने आईपीएल के पिछले सीजनों में स्थानीय पुलिस से सुरक्षा ली थी। इसके एवज में पुलिस विभाग को पांच करोड़ रुपए देने थे। जो अब तक नहीं दिए गए।  याचिका के अनुसार, '2010 में मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में 12 से 25 अप्रैल के बीच छह मैच हुए थे। इस दौरान 3345 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। चूंकि नवी मुंबई पुलिस के पास स्टाफ कम था इसलिए पुणे और सतारा से पुलिसकर्मी मंगाए गए थे।' याचिका में यह भी कहा कि आठ नवंबर 2010 को पुलिस विभाग ने बोर्ड को पांच करोड़ का बिल भेजा था। लेकिन बोर्ड ने केवल 47 लाख रुपए ही चुकाए। उनका कहना था कि उन्होंने पुणे पुलिस को भी इतने ही पैसे दिए हैं। इसलिए उन्हें इससे ज्यादा पैसे नहीं देंगे। याचिका की सुनवाई इस हफ्ते हो सकती है।आईपीएल-4 की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डग बोलिंजर ने इन दावों को खारिज कर दिया कि इस सत्र में उनकी टीम का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हुआ है। बोलिंजर ने कहा कि उनके सभी साथियों ने हाल में अच्छी गेंदबाजी की है और आर. अश्विन लगातार निखर रहे हैं। हर कोई अपनी भूमिका अच्छी तरह निभा रहा है। टीम में अश्विन के साथ स्कॉट स्टाइरिस जैसे उम्दा गेंदबाज भी मौजूद हैं। इसलिए गेंदबाजी को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। बोलिंजर ने इन खबरों का भी खंडन किया कि उन पर बड़ी टीमों के खिलाफ स्ट्राइक गेंदबाज की भूमिका निभाने तथा शेष गेंदबाजों को डिफेंसिव होने का दबाव है। उन्होंने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के उनके साथी बेन हिल्फेनहास की मौजूदगी उनके लिए अच्छी रहती है क्योंकि इससे लेफ्ट-राइट आक्रमण का बेहतर तालमेल बन पाता है। किंग्स इलेवन पंजाब के इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का आईपीएल के इस संस्करण में भी खेलना संदिग्ध है। ब्रॉड पिंडली में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। ब्रॉड को गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान पिंडली में खिंचाव आ गया था और वह मंगलवार से कोलंबो में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ब्रॉड की कोलंबो टेस्ट के बाद सीधे आईपीएल में पहुंचने की योजना थी, लेकिन उन्हें इलाज के लिए स्वदेश लौटना पड़ा है। किंग्स इलेवन पंजाब ने ब्रॉड को पिछले वर्ष हुई नीलामी में ढाई लाख पौंड में खरीदा था। लेकिन बगल में खिंचाव के कारण वह पिछले वर्ष नहीं खेल पाए थे। ब्रॉड ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे इस बात की निराशा है कि मैं एक सप्ताह पहले ही घर लौट रहा हूं। हालांकि मेरी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन इस हालत में मैं टेस्ट खेलने की स्थिति में नहीं हूं।' ब्रॉड की जगह स्टीवन फिन कोलंबो टेस्ट में गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।


'केजरीवाल ने माफी मागने से किया इन्कार'
टीम अन्ना के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह के कानूनी नोटिस पर कहा कि मेरे किसी से माफी मांगने को प्रश्न ही नहीं उठता। केजरीवाल ने कहा कि सांसदों को लेकर की गई मेरी टिप्पणी तथ्यों पर आधारित है। मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है और एक हफ्ते में वीरभद्र सिंह के नोटिस का जवाब दूंगा। इससे पहले रविवार को केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह ने अरविंद केजरीवाल द्वारा माफी न मांगने की सूरत में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की मंशा जाहिर की थी। पूर्व में भी केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल को पत्र लिखकर उनके खिलाफ आधारहीन आरोपों को लेकर बिना शर्त माफी मांगने को कहा था। कांग्रेस सांसद जगदंबिका पाल ने भी कथित तौर पर संसद का अपमान करने के मामले में केजरीवाल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। टीम अन्ना के एक अन्य सदस्य ने केजरीवाल को जगदंबिका पाल का नोटिस मिलने की पुष्टि की है।गौरतलब है कि जंतरमंतर पर 25 मार्च को केजरीवाल ने वीरभद्र सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। केजरीवाल पहले भी कह चुके है कि वह सांसदों का नहीं संसद का सम्मान करते हैं। दूसरी तरफ योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ विशाल आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 3 जून को दिल्ली में जंतर-मंतर पर भ्रष्टाचार मिटाने, विदेशों से काला धन भारत लाने एवं व्यवस्था परिवर्तन की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन शुरू किया जाएगा। अन्ना हजारे भी इसमें भाग लेंगे। स्वामी सानंद को भी आंदोलन से जोड़ा जाएगा।बाबा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तीन जून को वे दिल्ली में देखेंगे कि इस बार केंद्र सरकार कैसे करोड़ों लोगों के जनतांत्रिक अधिकारों को कुचलती है। जंतर-मंतर पर होने वाला यह आंदोलन आखिरी नहीं होगा। अगला और निर्णायक चरण अगस्त में फिर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि काला धन वापस लाकर देश के हर व्यक्ति को करोड़पति बनाया जाए।
बाबा रामदेव ने कहा कि तीन जून से जंतर-मंतर पर आंदोलन की अनुमति दिल्ली सरकार से मांगी गई है। यदि अनुमति नहीं दी गई तो भारत स्वाभिमान ट्रस्ट न्यायालय की शरण लेगा। इस बार का आंदोलन गत वर्ष चार जून को शुरू हुए आंदोलन से बड़ा होगा।
अन्ना हजारे तीन जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बाबा द्वारा शुरू किए जा रहे आंदोलन में भाग लेंगे। यह घोषणा भारत स्वाभिमान द्वारा रविवार शाम की गई। बताया गया कि अन्ना हजारे ने आंदोलन में भाग लेने का संदेश दूरभाष पर दे दिया है।