Thursday, November 1, 2012

सलमान खुर्शीद के फर्रुखाबाद में खुला खेल फर्रूखाबादी"

फर्रुखाबाद में खुला खेल फर्रूखाबादी" का जुमला बडा पुराना है, यानी आज अरविंद केजरीवाल की रैली से पहले कांग्रेस ने सीडी जारी कर इंडिया अगेंस्ट करप्शन की धार को कुंद करने का प्रयास किया है। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद और इंडिया अंगेस्ट करप्शन के संयोजक लक्ष्मण सिंह के बीच बातचीत की इस ऑडियो सीडी में सिंह और लुईस में सहमति होते बताया गया है। संयोजक लक्ष्मण सिंह की ओर से कहा गया है कि यदि सिटी कांग्रेस चीफ पुन्नी शुक्ला को पद से हटा दिया जाता है तो केजरीवाल की रैली को रद्द कर दिया जाएगा। आईएसी ने सीडी के फर्जी होने का दावा किया है और भ्रष्टाचारियों द्वारा किया गया मनगढ़ंत प्रयास बताया है।  जिला कांग्रेस अध्यक्ष आफताब हुसैन ने रिपोर्ट्स को यह सीडी बांटीलक्षमण सिंह के नाम पर आईएसी ने जनसभा के लिए मैदान बुक कराया है। लुईस डा.जाकिर हुसैन मेमोरिल ट्रस्ट की प्रमोटर हैं। ट्रस्ट पर 17 जिलों में विकलांगों को उपकरण देने में गड़बड़ियों का आरोप है। 
आईएसी ने सीडी को फर्जी करार दिया है। लक्ष्मण सिंह का कहना है कि सभा के बाद मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईएसी कार्यकर्ताओं ने इस पर कांग्रेस वर्कर्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किए जाने की बात की।दावा किया जा रहा है इस सीडी में साफ़ तौर से लक्ष्मण सिंह को लुईस खुर्शीद से बात करते हुए सुना जा सकता है। जिस मे लुईस खुर्शीद लक्ष्मण सिंह से पूछती हैं कि वह दोनों एक ही शहर के है फिर विरोध का क्या मतलब है। इस पर लक्ष्मण सिंह कहते है कि वह अपने जिला अध्यक्ष को हटा कर उन्हे नया जिला अध्यक्ष बना दें, तो वह विरोध बंद कर देंगे। यह सीडी लक्ष्मण और लुईस खुर्शीद की फ़ोन पर हुई बात को रिकॉर्ड करके बनाई गई है। आईएसी की स्टेट वर्किंग कमेटी के सदस्य ओमेंद्र भारत ने सीडी को फर्जी बताया और कहा कि अरविंद केजरीवाल की छवि को खराब करने के लिए बनाया गया है।यह सीडी कितनी सही है कितनी गलत अभी इस की जांच बाकी है, लेकिन सभा से ठीक पहले आई इस सीडी ने ख़ासा हंगामा शुरू कर दिया है। हालांकि इस तरह के हंगामे की उम्मीद पहले से ही जताई जा रही थी। आज दिन मे 12 बजे अरविन्द केजरीवाल फर्रुखाबाद मे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। लेकिन भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत गुरूवार को आवास विकास मैदान में होने जा रही इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आइएसी) की रैली के मद्देनजर दोनों पक्ष अपनी रणनीति को लेकर बेहद सावधानी बरत रहे हैं। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के चुनौती वाले गढ में आइएसी समर्थक किसी भी तरह अरविंद केजरीवाल की जिद पूरी करने में अपनी ताकत लगाये हैं, जबकि कांग्रेसी भी जवाब में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखने देना चाहते।केजरीवाल का आज खुर्शीद के गढ में हल्लाबोल होगा अर्थात केजरीवाल आज विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के संसदीय क्षेत्र में रैली करने का आह्वान किया हैं। इस रैल में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नेता अरविन्द केजरीवाल ने विकलांगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में यहां पहुंचने का आह्वान किया है। वहीं दूसरी ओर सलमान खुर्शीद और उनके समर्थकों ने भी इस रैली को लेकर अपनी कमर कस ली है। 

वहीं, सलमान खुर्शीद के खिलाफ जारी लड़ाई में नया अध्याय जोड़ने के लिए अरविंद केजरीवाल फर्रुखाबाद की रैली के लिए दिल्ली से निकल चुके हैं। फर्रुखाबाद विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का संसदीय क्षेत्र भी है। केजरीवाल ने सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद पर उनके एनजीओ में विकलांगों के लिए आए धन से धांधली करने का आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल की  से ठीक पहले एक सीडी हंगामा मचा दिया है। इसमें इंडिया अंगेस्ट करप्शन के कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद की बातचीत की रिकार्डिंग का कांग्रेसियों ने दावा किया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को अरविन्द केजरीवाल ने रिलायंस इंडस्ट्री के मुकेश अंबानी पर आरोप लगाने के बाद अब एक बार फिर खुर्शीद को आडे हाथों लिया है। बताया जाता है कि सवाल-जवाब की जंग के बीच यह रैली बेहद अहम मानी जा रही है। 

No comments:

Post a Comment